हाथी ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसल को किया बर्बाद
Published by : DEEPAK Updated At : 23 Sep 2025 9:35 PM
विज्ञापन
चिनिया प्रखंड के छतैलिया गांव में सोमवार की रात्रि में जंगली हाथी ने भिखारी सिंह का मिट्टी के घर को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है.
विज्ञापन
चिनिया
. चिनिया प्रखंड के छतैलिया गांव में सोमवार की रात्रि में जंगली हाथी ने भिखारी सिंह का मिट्टी के घर को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है. जबकि इसी गांव के प्रेम सिंह के खेत में लगे मकइ की फसल को खाकर चाट कर गये. इसी तरह रानीचेरी गांव निवासी उमेश सिंह के मिट्टी के घर को हाथी ने गिरा दिया. भिखारी सिंह ने बताया कि घर में रात्रि में उसके परिवार के सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक जंगली हाथी गांव में घुसा और उसके घर पर धावा बोल घर को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद वहां से निकलते वक्त बगल के प्रेम सिंह के खेत में लगे मकई की फसल को भी हाथियों ने खाकर चट कर दिया. इस पर प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार ने कहा कि जंगली हाथी द्वारा दो लोगों का घर एवं फसल क्षतिग्रस्त किया गया है. जांच कर सरकारी प्रावधान के तहत उन्हें क्षतिपूर्ति का मुआवजा राशि दी जायेगी.भ्रष्टाचार से गढ़वा नगर परिषद को मुक्त करना है : विभा प्रकाश
गढ़वा.
गढ़वा नगर परिषद का गठन हुए 17 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन शहर का अपेक्षित विकास आज भी अधूरा है. नगर परिषद का गठन जिस उद्देश्य से हुआ था, वह उद्देश्य आज भी पूरा नहीं हो सका है. नगर परिषद भ्रष्टाचार और लूट का केंद्र बनकर रह गया है. ऐसे हालात में अब बदलाव की सख्त जरूरत है.यह बातें समाजसेवी विभा प्रकाश ने मंगलवार को एलपी एकेडमी में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. इस दौरान गढ़वा के पूर्व विधायक लक्ष्मी प्रसाद केसरी के पोते एवं युवा समाजसेवी ज्योति प्रकाश केसरी ने यह घोषणा किया कि आगामी चुनाव में उनकी पत्नी विभा प्रकाश नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी होंगी. उन्होंने कहा कि नगर परिषद का अध्यक्ष पद अब सिर्फ सत्ता का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा और शहर के विकास का जरिया बनना चाहिए. विभा प्रकाश इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभायेंगी. प्रेसवार्ता में ज्योति प्रकाश केसरी, पूनम चंद कांस्यकार उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










