मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन

गढ़वा. बिजली विभाग के कनीय अभियंता कमल कुमार ने बताया कि 33 केवी तिलदाग फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक तिलदाग पावर हाउस से जुड़े सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. उन्होंने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य विद्युत व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्यों की योजना पहले ही बना लें. विभाग ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola