चलते ट्रैक्टर से गिरा चालक, मौत

चलते ट्रैक्टर से गिरा चालक, मौत
चिनिया थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव स्थित जोगीचुईयां के पास शनिवार की सुबह ट्रैक्टर चालक राजेश कोरवा (32 वर्ष) की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गयी. चिनिया निवासी चालक राजेश कोरवा सुबह में छरी गिराकर खाली ट्रैक्टर लेकर वापस चिनिया आ रहा था. इसी बीच जोगीचुईयां के पास उसे एकाएक मिर्गी का दौरा पड़ने पर वह ट्रैक्टर चला रहा राजेश नीचे गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आनन-फानन में तुरंत 108 नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दी गयी तथा बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल राजेश को गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली. वहीं ट्रैक्टर को थाने ले आया गया. इधर मृतक के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










