ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन

रंका. रंका-चिनिया मुख्य पथ पर बघोटवा खैर मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक अर्जुन सिंह (25) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. अर्जुन चिनिया थाना क्षेत्र के रानीचेरी निवासी संजय सिंह का पुत्र था. जानकारी के अनुसार, खाली ट्रैक्टर चिनिया से रंका की ओर आ रहा था. चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चला रहा था. बघोटवा खैर मोड़ के पास चालक ने ट्रैक्टर से संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गयी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. ट्रैक्टर छतैलिया (चिनिया) निवासी फकीरा सिंह का है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola