प्रसव कक्ष के नदारद पायीं गयीं चिकित्सक, स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
प्रसव कक्ष के नदारद पायीं गयीं चिकित्सक, स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश

प्रसव कक्ष के नदारद पायीं गयीं चिकित्सक, स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश

विज्ञापन

सदर अस्पताल के वार्डों में फैली गंदगी पर बिफरे उपायुक्त उपायुक्त ने देर रात किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिले की कमान संभालते ही नवागत उपायुक्त अनन्य मित्तल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीसी बुधवार की देर रात अचानक सदर अस्पताल पहुंचे. इस औचक निरीक्षण ने अस्पताल प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी. निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष (लेबर रूम) से महिला चिकित्सक ड्यूटी से नदारद पायीं गयीं, जिसे डीसी ने काफी गंभीरता से लिया और संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिये. डीसी ने वार्डों का निरीक्षण करते समय वहां फैली गंदगी को देख कड़ी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और हॉस्पिटल मैनेजर को फटकार लगाते हुए कहा कि वार्डों में गंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान डीसी के साथ मौजूद सदर एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि पूर्व में भी अस्पताल की खामियों को उजागर कर एक विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी थी. हालांकि, उस समय उस रिपोर्ट पर कोई ठोस या अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई थी. मौके पर एसडीएम संजय कुमार हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. विकास केसरी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. नये भवन के संचालन में देरी की होगी जांच सदर अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से बने नये भवन का निरीक्षण करते हुए डीसी ने सवाल उठाया कि भवन तैयार होने के बाद भी अब तक इसमें अस्पताल क्यों शिफ्ट नहीं किया गया? उन्होंने इस मामले की विस्तृत जांच कराने की बात कही. डीसी के पहुंचने के समय इमरजेंसी और दंत चिकित्सक ओपीडी में मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ माहेरु यामानी शुरू में अनुपस्थित थीं, जो सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola