पुनरीक्षण कार्य सौ प्रतिशत पारदर्शिता और निष्ठा से करें कार्य : डीसी

Updated:
विज्ञापन
पुनरीक्षण कार्य सौ प्रतिशत पारदर्शिता और निष्ठा से करें कार्य : डीसी

पुनरीक्षण कार्य सौ प्रतिशत पारदर्शिता और निष्ठा से करें कार्य : डीसी

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची के अद्यतन और सत्यापन कार्य को लेकर शुक्रवार को नगर भवन (नीलाम्बर-पीताम्बर बहुद्देशीय भवन) में बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ) और पर्यवेक्षकों के लिए जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि यह कार्य लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने वाला है. उन्होंने सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों से इस पुनीत कार्य में पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता से जुटने का आह्वान किया. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संजय कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सफी आलम, मास्टर ट्रेनर्स सहित निर्वाचन विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में होगा कार्य

डीसी ने बताया कि मतदाता सूची का यह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य भारत निर्वाचन आयोग एवं विभागीय निदेशों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाएगा. इसके तहत सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर सूची में आवश्यक प्रविष्टियां की जायेंगी. यह कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जायेगा.

प्रशिक्षण में दिये गये तकनीकी निर्देश

प्रशिक्षण सत्र में बूथ स्तर पर पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आवेदन की प्रविष्टि, मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने के उपाय और शिकायत निवारण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गयी. मास्टर ट्रेनरों और संबंधित अधिकारियों ने प्रशिक्षण को तकनीकी रूप से प्रभावशाली बनाया. जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार शनिवार को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola