ePaper

जिले की अंजली बनी विश्वविद्यालय टॉपर

Updated at : 10 Oct 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
जिले की अंजली बनी विश्वविद्यालय टॉपर

जिले की अंजली बनी विश्वविद्यालय टॉपर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढवा गढवा जिले के डंडई प्रखंड के टोरीकला गांव के प्रदीप कुमार तिवारी की पुत्री अंजली तिवारी ने विश्वविद्यालय में टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन किया है. अंजली तिवारी सत्र 2020-22 में स्नातकोत्तर के भुगोल विषय में विश्वविद्यालय टॉपर बनी है. छह अक्टूबर को नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में अंजली को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया. उसकी सफलता पर उसकी माता संध्या तिवारी, भाई पीयूष तिवारी, बहन श्वेता तिवारी काफी खुश हैं. अंजली तिवारी ने कहा कि माता पिता का आशीर्वाद व गुरुजनों के मार्गदर्शन में यह सफलता मिली है. आगे वह प्रोफेसर बनना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि सफलता के लिए पहले लक्ष्य निर्धारित करने जरूरत है. अंजली के सफलता पर चाचा अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, अरुण कुमार तिवारी, भाई अविनाश तिवारी आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola