समाज कल्याण से जुड़े विषयों पर की गयी चर्चा

Updated at : 22 Mar 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
समाज कल्याण से जुड़े विषयों पर की गयी चर्चा

समाज कल्याण से जुड़े विषयों पर की गयी चर्चा

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा शहर के रेलवे स्टेशन के समीप श्रीरामलाला मंदिर परिसर में विश्वकर्मा लोहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता शिव कुमार विश्वकर्मा ने की. बैठक में समाज कल्याण एवं संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से गढ़वा जिला कमेटी का गठन अगली बैठक में करने का निर्णय लिया गया. तब तक के लिए कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शर्मा को मनोनीत किया गया. जबकि कुंदन कुमार विश्वकर्मा, नेपाल विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा , सुभाष विश्वकर्मा उर्फ गुड्डू, प्रमोद विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, श्रवण विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा को कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष का चयन एवं कमेटी का गठन किया जायेगा. इस मौके पर रामनाथ विश्वकर्मा , रामा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, सुमेर विश्वकर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, संजय शर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा, नागेश्वर विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, चंद्रदेव विश्वकर्म, भगवान विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, मिथलेश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola