गढ़वा से जयपुर के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, मिली स्वीकृति

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा से जयपुर के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, मिली स्वीकृति

गढ़वा से जयपुर के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, मिली स्वीकृति

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा और पलामू के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जिले से राजस्थान के लिए सीधी ट्रेन सेवा का इंतजार अब खत्म हो गया है. रेलवे बोर्ड ने संतरागाछी-खाटीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18061/18062) के परिचालन को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है. यह ट्रेन गढ़वा रोड और डालटनगंज होते हुए चलेगी, जिससे जिले के लाखों नागरिकों को राजस्थान और पश्चिम बंगाल की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने इस उपलब्धि को अपने लगातार प्रयासों और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया है. उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र की जनभावनाओं को देखते हुए लोकसभा में नियम 377 और शून्यकाल के दौरान इस मांग को प्रमुखता से उठाया था. सांसद ने कहा कि रेल मंत्रालय के साथ लिखित और मौखिक संवाद के अलावा व्यक्तिगत रूप से उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर शीघ्र स्वीकृति का आग्रह किया था. उन्होंने कहा कि नयी ट्रेन की शुरुआत जल्द ही एक कार्यक्रम का आयोजन कर किया जायेगा. इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन संतरागाछी और टाटानगर से खुलकर रांची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, मिर्जापुर और प्रयागराज होते हुए खाटीपुरा (जयपुर) तक जायेगी. इस नयी सेवा से गढ़वा जिले के व्यवसायियों, विद्यार्थियों और कामगारों को जयपुर और प्रयागराज जैसे शहरों तक आने-जाने में काफी सुगमता होगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola