किसानों की समस्या को लेकर भाजपा ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

झारखंड सरकार की कथित वादाखिलाफी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को श्री बंशीधर नगर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया
श्रीबंशीधर नगर. झारखंड सरकार की कथित वादाखिलाफी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को श्री बंशीधर नगर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए. धरना के माध्यम से राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई. कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है तथा धान का समर्थन मूल्य भुगतान भी समय पर नहीं किया जा रहा है. धरना को अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, पूर्व जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता शैलेश चौबे, श्री बंशीधर नगर प्रभारी राकेश चौबे, ग्रामीण प्रभारी राजेश कुमार जायसवाल, महावीर विश्वकर्मा, अशोक सेठ, लाल मोहन यादव एवं जितेंद्र विद्यार्थी ने संबोधित किया. धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन कुमार को राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपते हुए किसानों की मांगों को शीघ्र लागू कराने की मांग की. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय व संचालन कुमार कनिष्क ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










