ePaper

गढ़वा नगर मंडल के अध्यक्ष बने धनंजय गोंड़

Updated at : 12 Dec 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा नगर मंडल के अध्यक्ष बने धनंजय गोंड़

भाजपा ने गढ़वा के 27 में से 24 नगरमंडल अध्यक्षों की घोषणा की

विज्ञापन

भाजपा ने गढ़वा के 27 में से 24 नगरमंडल अध्यक्षों की घोषणा की गढ़वा. भाजपा के जिला कार्यालय पींडरा में जिले के सभी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा शुक्रवार को की गयी. इस दौरान 27 में 24 मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गयी. इसमें ललन बैठा को भंडरिया, बजरंग प्रसाद को बड़गड़, दीपक चौहान को मझिआंव ग्रामीण, दीपक चंद्रवंशी को मझिआंव नगर मंडल, शशि रंजन दुबे को कांडी, अशोक केशरी को मेराल उत्तरी, राजेश यादव को मेराल दक्षिणी, विकास तिवारी को गढ़वा ग्रामीण, धनंजय गोंड को नगर मंडल गढ़वा, परीक्षित तिवारी को गोवावल मंडल, राजकुमार विश्वकर्मा को रमकंडा, बसंत प्रसाद को रंका उत्तरी, बलराम यादव को रंका दक्षिणी, राजेश प्रसाद को चिनिया, विकास पांडेय को श्रीबंशीधर ग्रामीण मंडल, भानु प्रताप साव को भवनाथपुर, बलजीत सोनी को रमना, संतोष सिंह को हरिहरपुर, उपेंद्र दास को खरौंधी, कन्हाई प्रसाद को केतार, दिलीप यादव को सगमा, कृष्णा विश्वकर्मा को विशुनपुरा, श्रवण चंद्रवंशी को डंडई, मंगल यादव को धुरकी का मंडल अध्यक्ष बनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया. इस दौरान विवेकानंद तिवारी, डॉ पतंजलि केशरी, राजीव रंजन तिवारी, रितेश चौबे, उमेश कश्यप, मुरारी यादव, टिंकु गुप्ता, लक्ष्मण राम, बिभुति भुषण चौबे, अभिषेक कश्यप, रामशीष तिवारी, रामलला दुबे, उमेश कश्यप, जितेन्द्र चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola