उपायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं, राशन हड़पने वाले डीलर पर जांच के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं, राशन हड़पने वाले डीलर पर जांच के निर्देश

समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उपायुक्त दिनेश यादव ने जनसुनवाई के माध्यम से जिले भर से आये फरियादियों की समस्याएं सुनीं.

विज्ञापन

गढ़वा. समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उपायुक्त दिनेश यादव ने जनसुनवाई के माध्यम से जिले भर से आये फरियादियों की समस्याएं सुनीं. डीसी ने राशन, पेंशन, भूमि विवाद और अवैध कब्जे जैसे गंभीर मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया.

जनसुनवाई में धुरकी प्रखंड के तोरेलावा गांव से आये ग्रामीणों ने शिकायत की कि उनके जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर ने दिसंबर 2025 का राशन वितरण नहीं किया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जांच कर दोषी डीलर पर कार्रवाई करने और अविलंब राशन दिलाने का आदेश दिया. वहीं, धुरकी में ही कल्याण विभाग के पुराने जर्जर छात्रावास भवन को सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया.

खरौंधी के सिसरी गांव के रोहित कुमार की शिकायत पर अंचल अधिकारी को तत्काल भूमि सीमांकन करने का निर्देश दिया गया. मेराल के अरंगी गांव के सुरेश मांझी ने वर्षों से खेती करने के बावजूद वन पट्टा न मिलने की शिकायत की, जिस पर डीसी ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई को कहा.

कड़ाके की ठंड को देखते हुए उपायुक्त ने जनसुनवाई में आये गरीब और जरूरतमंद फरियादियों के बीच कंबल का वितरण किया. उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola