किसानों ने की धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने की मांग

Updated:
विज्ञापन
किसानों ने की धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने की मांग

भंडरिया प्रखंड के किसानों ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी, उपायुक्त एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी को आवेदन देकर धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने की मांग की है.

विज्ञापन

गढ़वा. भंडरिया प्रखंड के किसानों ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी, उपायुक्त एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी को आवेदन देकर धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने की मांग की है. हस्ताक्षर युक्त आवेदन में कहा गया है कि भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में संचालित भंडरिया प्रखंड स्तरीय कृषक उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलना आवश्यक है. भंडरिया प्रखंड मुख्यालय मे धान अधिप्राप्ति केन्द्र नहीं खुलने के कारण किसान अपना धान न्यूतम समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पा रहे हैं तथा बिचौलियों के हाथों औने पौने दामों पर अपना धान बेचने को विवश हैं. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी-ने कहा कि किसानों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में धान अधिप्राप्ति केन्द्र नहीं खुलने के कारण किसान अपना धान के उचित दाम पर नहीं बेच पा रहे हैं, इससे उनके समक्ष तंगहाली की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. किसान कर्ज लेकर किसी तरह से खेती बारी करते हैं. भंडरिया प्रखंड के करचाली पंचायत के करचाली पैक्स मे एक मात्र धान अधिप्राप्ति केन्द्र खोला गया है, लेकिन उक्त केंद्र में आवागमन की समुचित व्यवस्था नहीं होने तथा केन्द्र पर किसानों की अत्यधिक भीड़ होने के कारण किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं तथा स्थानीय किसानों को कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola