संदिग्ध अवस्था में मां-बेटी की मौत

संदिग्ध अवस्था में मां-बेटी की मौत
पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के दिहरिया गांव में रविवार को संदिग्ध अवस्था में मां बेटी की मौत हो गयी. मृतका बबलू राम का पत्नी सुनीता देवी (30 वर्ष) एवं उसकी पुत्री नंदनी कुमारी (सात वर्ष) बतायी गयी है. बताया गया कि शनिवार को सुनीता देवी की बेटी नंदनी कुमारी ने करमा पूजा का व्रत किया था. रविवार की सुबह आठ बजे स्नान के बाद खाना खाकर वह आराम करने चली गयी. इसके बाद उसकी मां भी खाना खाकर आराम करने गयी. कुछ देर बाद दोनों के पेट में दर्द होने लगा तथा कुछ ही देर बाद अचानक दोनों की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने सुनीता देवी एवं उसकी पुत्री नंदनी कुमारी को गढ़वा सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन दोनों के शव को लेकर अपने घर चले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










