रेलवे क्रॉसिंग पर मिला आदिवासी युवक का शव

रेलवे क्रॉसिंग पर मिला आदिवासी युवक का शव
मेराल थाना क्षेत्र के लातगांव के चोरपनिया टोला निवासी राजेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह (35 वर्ष) का शव सोहबरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से बरामद किया गया है. शनिवार की सुबह मेराल पुलिस ने वहां से शव बरामद कर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा है. इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका भी जतायी जा रही है. यद्यपि पुलिस इस संबंध में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि चोरपनिया टोला निवासी राजेश सिंह का शव रेलवे लाइन से ताजा खून के साथ बरामद किया गया है. ऐसे में रेलगाड़ी की चपेट में आने से भी उसकी मौत हो सकती है. अंत्यपरीक्षण के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या, इसका पता लगाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










