ePaper

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Updated at : 12 May 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन

हरिहरपुर.

ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव स्थित नवडीहवा टोला में रविवार देर शाम एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला. यह खबर सुनकर इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव निवासी 20 वर्षीय युवक विकास रजवार पिता सुखाड़ी रजवार के रूप में की गयी है. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह नवडीहवा अपने ससुराल आया था. स्थानीय लोगों के अनुसार नवडीहवा छठ घाट के समीप रविवार की शाम एक महुआ के पेड़ पर युवक का शव लटकता पाया गया. सूचना मिलते ही हरिहरपुर ओपी के एसआइ वीरेंद्र चौड़े पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया. सोमवार की सुबह पुलिस को दिये गये आवेदन में मृतक के पिता सुखाड़ी रजवार ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि विकास शनिवार को अपनी पत्नी को मायके से लाने की बात कहकर घर से निकला था. इसके बाद परिजनों से उसकी कोई बात नहीं हो सकी. रविवार को उन्हें फोन से सूचना मिली कि ससुराल में झगड़ा हो रहा है और कुछ ही देर बाद यह खबर आयी की विकास ने आत्महत्या कर ली है. सुखाड़ी रजवार ने विकास की पत्नी, ससुर संतचूली रजवार समेत कुल छह परिजनों पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगायी है. इस संबंध में हरिहरपुर ओपी प्रभारी सफीउलाह अंसारी ने बताया कि मृतक के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola