डीडीसी ने कांडी प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, योजनाओं की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांडी प्रखंड में डीडीसी प्रेमलता मुर्मू ने सरकारी योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

कांडी (गढ़वा): उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने बुधवार को बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. डीडीसी के अचानक पहुंचने से प्रखंड कार्यालय में हलचल मच गई. उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी लेने के साथ प्रखंड में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की.

विज्ञापन

मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने मनरेगा के बीपीओ और प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर से योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने योजनाओं में पारदर्शिता बरतने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. इसके बाद डीडीसी राणाडीह पंचायत पहुंचीं, जहां उन्होंने 15वें वित्त आयोग सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि योजनाओं का चयन स्थानीय जरूरत और उपयोगिता को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए, ताकि सरकारी राशि का वास्तविक लाभ ग्रामीणों तक पहुंच सके.

ये भी पढ़ें- 2 लाख रुपए की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सहूलियत

नए भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने का निर्देश

औचक निरीक्षण के दौरान डीडीसी भंडरिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भी पहुंचीं. उन्होंने केंद्र के नियमित संचालन की जानकारी ली. भवन निर्माण पूरा होने के बावजूद नए भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं होने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों से जानकारी ली. डीडीसी ने निर्देश दिया कि यदि नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन उसी पोषण क्षेत्र में आता है, तो केंद्र का संचालन उसी भवन से सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक व्यवस्था में सुधार करने का भी निर्देश दिया.

एसआईआर अभियान की भी की समीक्षा

डीडीसी ने कांडी प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की भी समीक्षा की. उन्होंने अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में गंभीरता बरतने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं करने को कहा.

मोहम्मदगंज बराज का भी लिया जायजा

क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीडीसी ने मोहम्मदगंज बराज पहुंचकर वहां की स्थिति का भी जायजा लिया. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने संबंधित कर्मियों को सतर्क रहने और संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ राकेश सहाय, मनरेगा बीपीओ कमलेश, 15वें वित्त के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उमंग पांडेय, प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शुभम कुमार, मनरेगा लेखापाल धीरज, राणाडीह के रोजगार सेवक मानस सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर इनर व्हील क्लब ने पांच शिक्षकों को किया सम्मानित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola