पेनाल्टी शूटआउट में बैरिया ने चुटिया को हराया, फुटबॉल टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा
फीता काटकर शुभारंभ करते केन्द्रीय समिति सदस्य | Prabhat Khabar Network
कुशवार में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में बैरिया ने चुटिया को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.
मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
रमकंडा (गढ़वा): रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत अंतर्गत कुशवार गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रमकंडा प्रखंड की बैरिया टीम और रंका प्रखंड की चुटिया टीम के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में बैरिया की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चुटिया को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.
अतिथियों ने खिलाड़ियों से किया परिचय
फाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव, पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद और प्रखंड सचिव हृदयानंद मिंज सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद को किक मारकर मैच की शुरुआत की.
ये भी पढ़ें- 2 लाख रुपए की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सहूलियत
पेनाल्टी शूटआउट में बैरिया का शानदार प्रदर्शन
मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय खेलप्रेमी और ग्रामीण पहुंचे थे. पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार प्रयास किया. निर्धारित समय में कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी. पेनाल्टी शूटआउट में बैरिया की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की.
मैच समाप्त होने के बाद अतिथियों ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता चुटिया टीम के खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया गया.
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना भी विकसित करता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Ranchi में तीन बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्तूबर से शुरू होगा निर्माण
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए