भवनाथपुर प्रखंड अंजुमन कमेटी का चुनाव 14 सितंबर को, तीन-तीन प्रतिनिधि करेंगे मतदान

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भवनाथपुर प्रखंड अंजुमन कमेटी के चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है. 14 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन शाम को चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे.

विज्ञापन

विजय सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

भवनाथपुर (गढ़वा): प्रखंड अंजुमन कमेटी के चुनाव को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता उल्फत अंसारी ने की. बैठक में चुनाव की नियमावली, मतदान प्रक्रिया और चुनाव की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. सर्वसम्मति से असमुद्दीन अंसारी और अलियास अंसारी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया.

14 सितंबर को होगा मतदान

बैठक में निर्णय लिया गया कि भवनाथपुर प्रखंड अंजुमन कमेटी के सदर और सेक्रेटरी पद के लिए 14 सितंबर को चुनाव कराया जायेगा. मतदान दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक होगा. इसी दिन शाम 3.30 बजे चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- पेनाल्टी शूटआउट में बैरिया ने चुटिया को हराया, फुटबॉल टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

प्रत्येक ग्राम कमेटी से तीन मतदाता

चुनाव में प्रत्येक ग्राम कमेटी के सदर, सेक्रेटरी और खजांची को मतदाता बनाया गया है. इस तरह प्रत्येक ग्राम कमेटी से तीन प्रतिनिधि मतदान करेंगे. बैठक में चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया.

बैठक में अरसली सदर सफिक अंसारी, एमडी ओस्ताज रजा, अजीमुद्दीन अंसारी, चौरासी सदर जाहिर अंसारी, बघमनवा सदर रेयाज अंसारी, अब्दुल अंसारी मकरी, मुजीबुन रहमान चपरी सदर, सरफुद्दीन अंसारी कड़िया सदर, फिरोज अंसारी और जसमुद्दीन अंसारी समेत विभिन्न ग्राम कमेटियों के पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- 2 लाख रुपए की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सहूलियत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola