गढ़वा डीसी ने प्रमंडलीय आयुक्त व डीआइजी से की मुलाकात

Published by : VIKASH NATH Updated At : 26 May 2026 10:08 PM

विज्ञापन

गढ़वा के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उपायुक्त ने आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया.

विज्ञापन

विकास व सुरक्षा को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

गढ़वा. गढ़वा के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उपायुक्त ने आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया. बैठक में मुख्य रूप से गढ़वा जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार तथा आमजन तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं सुगमता से पहुंचाने को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया गया. इसके साथ ही जिले की विधि-व्यवस्था, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाये रखने पर भी बल दिया गया.इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समय पर धरातल पर उतारा जाये. जनता से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान हो, राजस्व कार्यों में तेजी आये और जन शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन किया जाये. भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप हर क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. इसी क्रम में गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल से भी औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, पुलिस-प्रशासनिक समन्वय बढ़ाने तथा जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola