ePaper

राज्यस्तरीय दिशा समिति में गढ़वा के दशरथ को मिली सदस्यता

Updated at : 17 Jan 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय दिशा समिति में गढ़वा के दशरथ को मिली सदस्यता

राज्यस्तरीय दिशा समिति में गढ़वा के दशरथ को मिली सदस्यता

विज्ञापन

प्रतिनिधि गढ़वा सांसद विष्णुदयाल राम की अनुशंसा पर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा के लिए गठित दिशा समिति में सेवानिवृत्त अंचल निरीक्षक दशरथ राम को सदस्य मनोनीत किया गया है. यह समिति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गठित की गयी है. यह राज्यस्तरीय दिशा समिति ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी, पर्यवेक्षण व अनुश्रवण का कार्य करेगी. साथ ही योजनाओं में प्राप्त उपयोगिता प्रमाण-पत्रों व अवशेष राशि की समीक्षा करेगी. इसके अतिरिक्त गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों में निधियों के दुरुपयोग, मार्गदर्शिका उल्लंघन और राशि विचलन से संबंधित शिकायतों की जांच भी समिति के दायरे में होगी. दशरथ राम ने सांसद वीडी राम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुभव के साथ करेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित में संचालित गरीबी उन्मूलन से जुड़ी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी पर्यवेक्षण और अनुश्रवण के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola