राष्ट्रीय ओबीसी मोरचा की डंडा प्रखंड कमेटी गठित

Updated at : 28 Jul 2024 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय ओबीसी मोरचा की डंडा प्रखंड कमेटी गठित

राष्ट्रीय ओबीसी मोरचा की डंडा प्रखंड कमेटी गठित

विज्ञापन

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गढ़वा जिला ने डंडा प्रखंड कमेटी का विस्तार किया है. डंडा प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी को, सचिव पंकज कुमार साव, उपाध्यक्ष अमलेश चौधरी व प्रमोद चौधरी, कोषाध्यक्ष विक्रम चौधरी, मीडिया प्रभारी विकास मेहता व रोहित चौधरी, प्रवक्ता संतोष चौधरी तथा प्रखंड संयोजक अनिल चौधरी को बनाया गया है. मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के गढ़वा जिला संयोजक सह राष्ट्रीय तेली साहू समाज के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि देश के समस्त आर्थिक व राजनीतिक गतिविधियों में जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी होनी चाहिए. मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवंशी सेना के सन्नी चंद्रवंशी ने कहा कि आज की स्थिति में ओबीसी समाज की हकदारी हर क्षेत्र में जरूरी है. चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, खेल का क्षेत्र हो या अन्य क्षेत्र. ओबीसी के लोग हर जगह आगे आयें और बढ़ चढ़कर हर क्षेत्र में हिस्सा लें. युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सोनू यादव ने कहा कि ओबीसी को बिहार में 28 प्रतिशत आरक्षण है. लेकिन झारखंड में मात्र 14 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. हमें झारखंड में जनसंख्या के अनुसार आरक्षण चाहिए. कार्यक्रम का संचालन शुभम गुप्ता ने किया. उपस्थित लोग : इस अवसर पर शुभम केसरी, दिनेश चौधरी, जयनाथ चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, लव चौधरी, दीनानाथ चौधरी, विक्रम चौधरी, अमलेश चौधरी, राहुल गुप्ता, अर्जुन चौधरी, सतीश चौधरी, पंकज साहू, रविकांत साह, संतोष चौधरी व बबलू चौधरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola