ePaper

कॉफ़ी विद एसडीएम में मेहमान होंगे कोचिंग संस्थाओं के संचालक

Updated at : 01 Jun 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
कॉफ़ी विद एसडीएम में मेहमान होंगे कोचिंग संस्थाओं के संचालक

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में इस बार गढ़वा अनुमंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न कोटि के कोचिंग संस्थानों के संचालकों, प्रबंधकों एवं शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में इस बार गढ़वा अनुमंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न कोटि के कोचिंग संस्थानों के संचालकों, प्रबंधकों एवं शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है. संजय कुमार ने कहा कि कोचिंग संचालक व क्या भूमिका निभाते हैं. गढ़वा क्षेत्र में एकेडमिक दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी अच्छे परिणाम मिल रहे हैं. यहां अखिल भारतीय स्तर की सेवाओं के साथ-साथ आइआइटी एवं नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में भी यहां के बच्चे परचम लहरा रहे हैं. ऐसे में यहां के कोचिंग संस्थानों को एक अच्छा माहौल देकर तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए अभिप्रेरित कर यहां और भी अधिक आशावादी परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं. चूंकि शिक्षण कार्य से जुड़े लोग समाज के प्रबुद्ध वर्ग से आते है, इसलिए अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक – आर्थिक गतिविधियों एवं शिक्षण व्यवस्था से जुड़े मामलों में इस वर्ग के विचार, इनके सुझाव एवं फीडबैक लेना अत्यंत जरूरी है, कुछ इसी उद्देश्य को लेकर इस बार के आमंत्रित वर्ग के रूप में कॉफी संवाद कार्यक्रम में स्वैच्छिक सहभागिता हेतु कोचिंग संस्थानों से अनुरोध किया जा रहा है.संजय कुमार ने बताया कि हमारे अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत संचालित कोचिंग संस्थानों एवं ट्यूशन सेंटर्स के प्रबंधकों/शिक्षकों के साथ इस बुधवार यानि 4 जून को कॉफी टेबल पर अनौपचारिक वार्ता की जायेगी. इस एक घंटे के आत्मीय संवाद के क्रम में उनके निजी मामलों, सामूहिक हित के मुद्दों पर चर्चा होगी साथ ही गढ़वा की बेहतरी के लिए उनसे सुझाव भी लिए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola