ePaper

माटी कला शिल्पकारों को 90% अनुदान पर मिला विद्युत चाक

Updated at : 10 Oct 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
माटी कला शिल्पकारों को 90% अनुदान पर मिला विद्युत चाक

माटी कला शिल्पकारों को 90% अनुदान पर मिला विद्युत चाक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा झारखंड माटी कला बोर्ड के तत्वावधान में गढ़वा जिले के माटी कला शिल्पकारों (कुम्हारों) को 90 प्रतिशत अनुदान पर विद्युत संचालित चाक उपलब्ध कराने की योजना के तहत शुक्रवार को उपायुक्त दिनेश यादव ने तेनार गांव की कांति देवी व राकेश कुमार प्रजापति को विद्युत चाक प्रदान किया. शेष लाभुकों को चाक का वितरण प्रखंड कार्यालय गढ़वा के माध्यम से किया गया. इस योजना के तहत झारखंड माटी कला बोर्ड द्वारा गढ़वा जिले के लिए कुल 35 विद्युत चाकों का आवंटन किया गया था. चयनित लाभुकों को केवल 10 प्रतिशत अंशदान 2350 रुपये जमा कर चाक उपलब्ध कराया गया. सभी प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर लाभुकों का चयन नियमानुसार किया गया है. उपायुक्त ने कहा कि दीपावली और छठ पर्व के दौरान मिट्टी के दीपक एवं बर्तनों की मांग अधिक रहती है. विद्युत संचालित चाक से कम समय में अधिक उत्पादन संभव है, जिससे शिल्पकारों की आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे. उन्होंने लाभुकों से इस सुविधा का सही उपयोग कर परिश्रमपूर्वक अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का आह्वान किया. इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रघुवर सिंह, मैनेजर दीपक कुमार तथा प्रखंड उद्यमी समन्वयक आशीष कुमार सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola