बिना हेल्मेट पहने बाइक चला रहे नौंवी कक्षा के छात्र की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 8:56 PM
बिना हेल्मेट पहने बाइक चला रहे नौंवी कक्षा के छात्र की मौत
केतार थाना क्षेत्र के केतार-कांडी कोल्ह रोड मुख्य सड़क पर चांदनी चौक के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक चालक नौंवी कक्षा के छात्र की मौत हो गयी. जबकि एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें इलाज के लिए बाहर भेजा गया है. मिली जानकारी के अनुसार ताली गांव निवासी धर्मेंद्र साह के 16 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार गुप्ता उर्फ राजा कुमार अपने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर केतार-कांडी कोल्ह रोड पर चांदनी चौक के समीप अपनी बाइक से ताली से अपने घर चांदनी चौक की ओर लौट रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से पैदल आ रहे परसोडीह ग्राम निवासी बुलाकी साह (उम्र 60 वर्ष) से जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में अनुज कुमार के सिर में गहरी चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बुलाकी साह गंभीर रूप से घायल हैं. उनके पैर में चोट लगी है. इधर घटना के बाद परिजन शव घर ले गये. उक्त घटना की सूचना के तुरंत बाद केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे तथा मृतक को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया. पर परिजन नहीं माने. इसकी सूचना के बाद पुलिस इंस्पेक्टर केके साहू घटनास्थल पर पहुंचें. वहां पुलिस इंस्पेक्टर केके साहू, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, जिला परिषद ज्वाला प्रसाद, पूर्व मुखिया अनिल पासवान व ब्रह्मदेव गुप्ता ने परिजनों को काफी देर तक समझाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










