नि:शुल्क शिविर में मोतियाबिंद मरीजों का हुआ ऑपरेशन

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
नि:शुल्क शिविर में मोतियाबिंद मरीजों का हुआ ऑपरेशन

नि:शुल्क शिविर में मोतियाबिंद मरीजों का हुआ ऑपरेशन

विज्ञापन

गढ़वा.

जिला अंधापन नियंत्रण समिति एवं राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नेत्र चिकित्सकों ने मोतियाबिंद के 22 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण किया. डॉ सुशील कुमार ने कहा कि शिविर में वैसे गरीबों को काफी लाभ मिल रहा है, जो पैसे के अभाव में अंधापन का जीवन जीने को विवश थे. शिविर में गढ़वा के अलावे समीपवर्ती पलामू जिले के भी मरीज पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि पहले लोगों में यह भ्रातियां थी की गर्मी के दिनों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं होता है. लेकिन नयी तकनीक से अब यह संभव हो गया है. अब सालो भर मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राधिका नेत्रालय में मोतियाबिंद के मरीजों की निःशुल्क जांच प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक की जाती है. डॉ सुशील ने कहा कि राधिका नेत्रालय में मार्च से अब तक 76 मोतियाबिंद के मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है. अस्पताल की प्रबंधक पायल गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को निःशुल्क चश्मा और खाने-पीने की व्यवस्था भी की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola