प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए प्रेमी ने दुकानदार को मारी थी गोली

Updated:
विज्ञापन
प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए प्रेमी ने दुकानदार को मारी थी गोली

श्री बंशीधर नगर में दुकानदार पर की गयी फायरिंग मामले का खुलासा

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर में दुकानदार पर की गयी फायरिंग मामले का खुलासा प्रतिनिधि, श्री वंशीधर नगर श्री वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरहटिया कला गांव में शनिवार को दुकानदार उमेश मेहता (51 वर्ष) को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. इस मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने शूटर संदीप कुमार सिंह और साजिश में शामिल उसकी प्रेमिका रजनी मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा, गोली, खोखा और बाइक समेत कई सामान बरामद किये गये हैं. एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बोकारो निवासी संदीप कुमार सिंह (26 वर्ष) और रजनी मेहता (24 वर्ष) की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच रजनी की शादी नरहटिया कला निवासी उमेश मेहता के पुत्र संजू मेहता (28 वर्ष) के साथ तय कर दी गयी. रजनी इस शादी से खुश नहीं थी. एसडीपीओ ने बताया कि शादी को रुकवाने के लिए प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर खूनी साजिश रची. उनकी योजना थी कि यदि लड़के या उसके परिवार के किसी सदस्य को मार दिया जाए, तो शादी टूट जायेगी. योजना के मुताबिक, आरोपी संदीप 27 मार्च को बोकारो से गढ़वा पहुंचा और एक होटल में रुका. 28 मार्च की सुबह वह श्री वंशीधर नगर पहुंचा और रजनी के कहने पर वह संजू मेहता की दुकान पर गया. वहां सिगरेट मांगने के बहाने उसने संजू के पिता उमेश मेहता पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. भागने के क्रम में पीसीआर ने आरोपी को दबोचा घटना के बाद एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू की. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी का पीछा किया. भागने के क्रम में पीसीआर ने संदिग्ध संदीप को ग्राम बांसी के पास दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पूरी साजिश का खुलासा किया. इस मामले जांच टीम में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, सअनि अरुण कुमार यादव, जयनाथ मांझी, अनीस मंसूरी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola