सड़क हादसे में घायल किताब दुकानदार की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल किताब दुकानदार की मौत

सड़क हादसे में घायल किताब दुकानदार की मौत

विज्ञापन

मेराल (गढ़वा). एनएच-39 पर मेराल प्लस टू उच्च विद्यालय के पास रविवार को बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल किताब दुकानदार राम मूरत प्रसाद उर्फ कुजूर (60 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, जिसके बाद सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार हुआ. जानकारी के अनुसार, राम मूरत प्रसाद रविवार को प्लस टू हाई स्कूल के पास स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गये थे. पूजा कर वापस लौटने के क्रम में तेज बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. बाइक पर तीन लोग सवार थे. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद बाइक सवार तीनों युवक वाहन छोड़कर मौके से भागने में सफल रहे. मेराल थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola