ePaper

जनसमस्याओं के समाधान के लिए ब्लूप्रिंट जरूरी: कंचन साहू

Updated at : 17 Jan 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
जनसमस्याओं के समाधान के लिए ब्लूप्रिंट जरूरी: कंचन साहू

जनसमस्याओं के समाधान के लिए ब्लूप्रिंट जरूरी: कंचन साहू

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर सात स्थित मटकोड़वा स्थल पर शनिवार को एक विचार गोष्ठी सह रायशुमारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह बैठक आगामी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में समाजसेवी कंचन साहू की उम्मीदवारी को लेकर आयोजित की गयी थी. इसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया और गढ़वा के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार साझा किये. गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि गढ़वा शहर को वास्तव में विकसित बनाने की आवश्यकता है. मौके पर समाजसेवी कंचन साहू ने कहा कि उनका जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा है. उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य गढ़वा का विकास है. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए ब्लूयप्रिंट की जरूरत है. कार्यक्रम का संचालन अरविंद पटवा ने किया. विचार गोष्ठी को पूर्व वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद उर्फ करीमन, अरविंद पटवा, सुदीप पाल, अजय सिंह, विजय ठाकुर, महेंद्र प्रसाद और आशीष अग्रवाल ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola