ePaper

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत भाजपा नगर मंडल ने किया पौधरोपण

Updated at : 05 Jul 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत भाजपा नगर मंडल ने किया पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजपा नगर मंडल गढ़वा द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि गढ़वा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजपा नगर मंडल गढ़वा द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने किया. वृक्षारोपण भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा के टंडवा परिसर में किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश तिवारी, मुकेश निरंजन सिन्हा, विनय चौबे, संजय कुमार ठाकुर, टिंकू गुप्ता, अरविंद तूफानी, सत्येंद्र सोनी, संतोष कश्यप, विशाल गुप्ता, अनिल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाये और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि जिस प्रकार से आज प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, वह हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है. ऐसे में हर व्यक्ति को चाहिए कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें और उसकी देखभाल भी करें. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान बहुत ही सकारात्मक पहल है. कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola