गढ़वा में की गयी भोजपुरी फिल्म मेरा सिंदूर ही श्रृंगार है की शूटिंग

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा में की गयी भोजपुरी फिल्म मेरा सिंदूर ही श्रृंगार है की शूटिंग

विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फिल्म मेरा सिंदूर हीं श्रृंगार हैं की शूटिंग गढ़वा में की गयी

विज्ञापन

गढ़वा. विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फिल्म मेरा सिंदूर हीं श्रृंगार हैं की शूटिंग गढ़वा में की गयी. इस भोजपुरी फिल्म की शुरुआत 15 दिसंबर को गोरखपुर से की गयी थी. इसके बाद 23 दिसंबर को गढ़वा के मां गढ़देवी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, यह फिल्म पांच फरवरी तक पूरा कर लिया जायेगा. फर्स्ट शेड्यूल में पूरी फिल्म की शूटिंग हो चुकी हैं. सिर्फ तीन गाने कि शूटिंग बाकी रह गयी है. और जल्दी ही सेकंड शेड्यूल में बाकी गानो की शूटिंग की जायेगी. इसके बाद जल्द ही पोस्ट प्रोडक्शन शुरू किया जायेगा. इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग गढ़वा जिले में की गयी हैं. निर्देशक सूरज राजपूत का कहना है कि फिल्म इमोशनल और पारिवारिक है इसे परिवार के साथ बैठ कर देखा जा सकता है.इस फिल्म के मुख्य कलाकार सूरज सम्राट, कुणाल तिवारी, विनोद मिश्रा, माया यादव ,आदिति पाण्डेय, सपना यादव,उमाशंकर मिश्रा, सुभाष चन्द्र तिवारी, पंकज त्रिपाठी, मुखिया जी, लाडो परी, डॉ केएन सिंह,मुस्कान, शिवानी यादव, भोला,विजय हिंद एवं अन्य हैं. इस फिल्म में अभीनेता सूरज सम्राट के साथ नजर आयेंगी आदिती पांडे और कुणाल तिवारी के संग सपना यादव नजर आयेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola