ePaper

नामांकन के पूर्व मंत्री मिथिलेश ने निकाली रैली

Updated at : 21 Oct 2024 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
नामांकन के पूर्व मंत्री मिथिलेश ने निकाली रैली

नामांकन के पूर्व मंत्री मिथिलेश ने निकाली रैली

विज्ञापन

झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के नामांकन में सोमवार को कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गयी. नामांकन के पूर्व निकली रैली में उमड़ी भीड़ से पूरा शहर दिनभर अस्त-व्यस्त रहा. ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूटते रहे. मझिआव मोड़ से लेकर टाउन हॉल तक पूरा शहर भीड़ से पटा रहा. वहीं इसके कारण काफी संख्या में लोग विभिन्न क्षेत्रों में फंसे रहे. नामांकन के लिए निकलने से पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने मां गढ़देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. उसके बाद मंत्री रामसाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम पहुंचे. वहां सुबह से ही गढ़वा, मेराल, डंडा, रंका, रमकंडा व चिनिया प्रखंडों के कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया था. रामासाहू स्टेडियम से मंत्री श्री ठाकुर खुली जिप में सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ रैली की शक्ल में मझिआव मोड़, मेन रोड, रंका मोड़, चिनियां मोड़ व टाउन हॉल होते हुए नामांकन के लिए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. वहां नामांकन के बाद मंत्री श्री ठाकुर सीधे गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में सभा स्थल पर पहुंचे. वहां मुख्यमंत्री एवं मंत्री श्री ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया. नामांकन में शामिल होने के लिए सुबह से ही चिनियां रोड, रंका रोड, शाहपुर रोड, मंझिआव रोड, मेराल रोड में वाहनों की लंबी कतार लगी रही. बाजार समिति के सामने स्थित कर्बला का मैदान गाड़ियों से भरा था. इधर फॉरेस्ट कॉलोनी के मैदान सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन एवं लोगों की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola