त्योहार में सोशल मीडिया से गलत पोस्ट करने से बचें

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
त्योहार में सोशल मीडिया से गलत पोस्ट करने से बचें

शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

शांति समिति की बैठक धुरकी. थाना परिसर में मंगलवार को अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें धुरकी प्रखंड प्रमुख शांति देवी, संगम प्रखंड प्रमुख अजय प्रसाद गुप्ता, थाना प्रभारी जनार्दन राउत मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व चाहे किसी मजहब का हो वह सुख और शांति भाईचारे का संदेश देता है. पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाये रखना समाज का दायित्व है. थाना क्षेत्र में पूर्ण सौहार्द वातावरण बने रहे, इसके लिए पुलिस आपकी सहायता के लिए तैयार है. यदि किसी भी तरह का कोई असामाजिक तत्व दुर्गा पूजा के दौरान कोई गलत अभद्र टीका टिप्पणी करता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें. वहीं सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वाले के विरुद्ध पुलिस नजर रखे रहेगी. उन्होंने पूजा समिति के लोगों से अपील भी किया की पूजा पंडाल में निगरानी रखें लाइट आदि की व्यवस्था हो. यदि पूजा के अवसर पर कोई कार्यक्रम किया जा रहे हैं तो कमेटी के लोग सक्रियता से करेंगे. वहीं अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कहा कि पूजा के दौरान सभी जगह पर प्रखंड स्तर से डंडा अधिकारी नियुक्त किये जायेंगे. शांति व्यवस्था कायम रहे. इसके लिए प्रशासन मुस्तैदी से निगरानी करेगी. पूजा कमेटी के लोग अपने-अपने पंडालो में साफ-सफाई से लेकर स्वच्छता का भी ध्यान देंगे. कार्यक्रम का संचालन झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष इसराइल खान ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola