ePaper

आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

Updated at : 24 Aug 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

विज्ञापन

रंका थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर में एक आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही हरेंद्र कुजूर (24) ने छेड़खानी की. बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी युवक भाग गया. घटना शुक्रवार की शाम करीब छह बजे की है. बच्ची की मां ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि बच्ची दुकान से सामान लेकर वापस घर लौट रही थी. इसी बीच आरोपी युवक ने बच्ची को अकेला पाकर पकड़ लिया और मुंह बंद कर झाड़ी में ले गया. उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया. तब बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपी फरार हो गया. घर पहुंचने पर बच्ची ने मां को सारी बात बतायी. सुबह होने पर नाबालिग बच्ची की मां अपनी बेटी को लेकर थाना पहुंची और इसकी लिखित शिकायत की. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि बच्ची की मां की लिखित शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है. वह फरार हो गया है. बच्ची को 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए गढ़वा न्यायालय में पेश किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola