गढ़वा होकर मुंबई जाने वाली ट्रेन के नियमित परिचालन को मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा होकर मुंबई जाने वाली ट्रेन के नियमित परिचालन को मंजूरी

7 अप्रैल को डालटनगंज में सांसद ट्रेन को दिखायेंगे हरी झंडी

विज्ञापन

7 अप्रैल को डालटनगंज में सांसद ट्रेन को दिखायेंगे हरी झंडी प्रतिनिधि, गढ़वा पलामू संसदीय क्षेत्र के गढ़वा व पलामू के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. लंबे समय से की जा रही मांग को रेलवे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है. डालटनगंज (मेदिनीनगर ) और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन होकर मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) जाने वाली ट्रेन धनबाद-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस(13379/13380) के नियमित परिचालन को स्वीकृति मिल गयी है. सात अप्रैल (मंगलवार) को प्रातः 4:30 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन धनबाद से चलकर डालटनगंज होते हुए गढ़वा रोड जंक्शन पहुंचेगी, जिससे गढ़वा जिले के हजारों यात्रियों को अब मुंबई जाने के लिए रांची या गया जाने की मजबूरी नहीं रहेगी. पहले यह ट्रेन ट्रायल के तौर पर चलायी गयी थी, लेकिन सांसद वीडी राम ने क्षेत्र के लोगों की जरूरत को देखते हुए इसे नियमित कराने का प्रयास किया और इसे सफल बनाया. सांसद ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने गढ़वा और पलामू के सभी कार्यकर्ताओं व आम जनता से सात अप्रैल डालटनगंज स्टेशन आने की अपील की है. उन्होंने कहा गया कि इस ट्रेन के चलने से गढ़वा रोड जंक्शन की कनेक्टिविटी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सीधे तौर पर जुड़ जायेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नयी गति मिलेगी. ……………. गढ़वा और पलामू की जनता की यह पुरानी मांग थी. इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा था. इस ट्रेन के नियमित होने से क्षेत्र के मजदूरों, व्यापारियों और छात्रों को मुंबई आने-जाने में सुगमता होगी. विष्णु दयाल राम, सांसद, पलामू

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola