पेंशनरों से एक-एक दिन का वेतन देने की अपील

पेंशनरों से एक-एक दिन का वेतन देने की अपील
गढ़वा : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज गढ़वा के अध्यक्ष केके यादव ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे अपने एक-एक दिन का पेंशन मुख्यमंत्री के राहत आपदा कोष में दे़ं उन्होंने कहा है कि पूरा विश्व इस वैश्विक बीमारी के कारण लड़ाई लड़ रहा है़
इससे उनका देश भी अछूता नहीं है, देश के प्रधानमंत्री द्वारा इस लड़ाई के लिए जनता जनार्दन से सहयोग की मांग की गयी है़ इसलिये सभी पेंशनर को अपना कम से कम एक-एक दिन का पेंशन निश्चित रूप से राहत कोष में देना चाहिए.
अधिक देने की कोई सीमा नहीं है़ उन्होंने कहा कि सभी पेंशनर संयम और संकल्प के साथ अपने-अपने घरों में ही रहे़ं यदि कोई आवश्यकता हो तो वे स्वयं न जाकर किसी दूसरे के माध्यम से दवा एवं अन्य सामग्री मंगा लें.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










