डिग्री के साथ स्किल डेवलपमेंट व टेक्नोलॉजी के साथ तालमेल जरूरीः अमित

Updated:
विज्ञापन
डिग्री के साथ स्किल डेवलपमेंट व टेक्नोलॉजी के साथ तालमेल जरूरीः अमित

डिग्री के साथ स्किल डेवलपमेंट व टेक्नोलॉजी के साथ तालमेल जरूरीः अमित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के बीएनटी सेंट मैरी स्कूल में कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ब्राइट फ्यूचर मीट का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को करियर के विकल्पों के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली से आये मुख्य अतिथि रिसोर्स पर्सन अमित झा, उज्ज्वल कुमार, निदेशक उमाकांत तिवारी, प्राचार्य अमित तिवारी व उप प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि अमित झा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में डिग्री के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी के साथ तालमेल बैठाना अत्यंत जरूरी है. उन्होंने छात्रों को लगातार सीखते रहने और बदलती दुनिया के अनुरूप खुद को ढालने की प्रेरणा दी. वहीं निदेशक उमाकांत तिवारी ने कहा कि यह कई बार छात्र दूसरों के प्रभाव में आकर गलत निर्णय ले लेते हैं, जिस कारण यह जरूरी है कि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार ही करियर का चयन करें और प्रतिष्ठा के दबाव में अपनी जिंदगी दांव पर न लगायें. वही प्राचार्य अमित तिवारी ने कहा कि 10वीं और 12वीं के बाद छात्र अक्सर भ्रम की स्थिति में रहते हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें सही स्ट्रीम और करियर विकल्प चुनने में स्पष्ट मार्गदर्शन देना है. उप प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास और सही दिशा के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. उन्होंने छात्रों को अपने सपनों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में दिल्ली से ऑनलाइन जुड़े ट्रेनर उज्जवल कुमार, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, नीरज कुमार, आशुतोष चौबे, अभिषेक पांडे, रवि कुमार, आशीष चौबे, मोहम्मद अशलम, रीना कुमारी, राजेंद्र प्रसाद, रुक्मणी द्विवेदी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola