ePaper

आवंटन प्रक्रिया में गड़बड़ी पायी जाने पर होगी कार्रवाई

Updated at : 10 Oct 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
आवंटन प्रक्रिया में गड़बड़ी पायी जाने पर होगी कार्रवाई

एसडीएम ने निर्माणाधीन दुकानों की स्थलीय जांच की, कहा

विज्ञापन

एसडीएम ने निर्माणाधीन दुकानों की स्थलीय जांच की, कहा प्रतिनिधि, गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर सदर एसडीएम संजय कुमार ने चिनिया मोड़ कंट्रोल रूम के निकट गढ़वा नगर परिषद द्वारा बनायी जा रही दुकानों की जांच की. साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी की मौजूदगी में दुकानों की आवंटन प्रक्रिया की भी जानकारी ली. एसडीएम को वहां मौजूद देखकर बड़ी संख्या में स्थानीय विस्थापित फुटपाथ विक्रेताओं ने एसडीएम के पास पहुंचकर गैर-पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया का आरोप लगाकर नगर परिषद के खिलाफ विरोध किया. एसडीएम ने कहा कि जांच के बाद यदि आवंटन प्रक्रिया में गड़बड़ी पायी गयी तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेजी. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने एसडीएम को बताया कि नगर परिषद वित्तीय संकट से गुजर रहा था, इसलिए उन्होंने पीपीपी मोड पर इन दुकानों का निर्माण और आवंटन करवाया है. एसडीएम ने उक्त भूमि के दस्तावेज, आवंटन नियमावली, अवंटियों का विवरण, पात्रता मानक, भुगतान शर्तें आदि की लिखित रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि स्थानीय स्तर पर प्राप्त जन शिकायतों व विभागीय स्तर से मांगे गये जांच प्रतिवेदन के आलोक में उक्त निरीक्षण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola