18 मामलों के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 Feb 2026 9:42 PM

विज्ञापन

हथियार के दम पर पुलिस के वाहन छुड़ाने का किया था प्रयास

विज्ञापन

हथियार के दम पर पुलिस के वाहन छुड़ाने का किया था प्रयास

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)

धुरकी थाना क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा हथियार के बल पर मवेशियों से लदे वाहन को जबरन छुड़ाने के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी खुस्तर अंसारी ने पुलिस के दबाव में आत्मसमर्पण कर दिया है. एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि तीन फरवरी को हुई घटना के बाद थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. गिरफ्तारी के डर से धुरकी के खाला गांव निवासी आरोपी खुस्तर अंसारी ने रविवार को एसडीपीओ कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से एक प्लास्टिक का पिस्तल सौंपा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई स्वीकार कर ली. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक देसी पिस्तल व दो कारतूस बरामद किये. इस मामले में धुरकी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि घटना के दिन पशु तस्करों ने खुलेआम हथियार लहराकर इलाके में दहशत फैलायी थी और जब्त पशु वाहन को छुड़ाने का प्रयास किया था. इस मामले में खुस्तर अंसारी के अलावा फजुल्लाह अंसारी, अहमद अंसारी, एखलाक अंसारी, सहमत अंसारी और मो हुसैन अंसारी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसडीपीओ ने बताया कि खुस्तर अंसारी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. उसके खिलाफ गढ़वा जिले के धुरकी, नगर उंटारी, रमना तथा रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना में डकैती, अपहरण, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम से जुड़े 18 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola