आइएफएससी कोड में गड़बड़ी से खाताधारक परेशान

Published by :Akarsh Aniket
Published at :09 Oct 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
आइएफएससी कोड में गड़बड़ी से खाताधारक परेशान

आइएफएससी कोड में गड़बड़ी से खाताधारक परेशान

विज्ञापन

केतार. प्रखंड के आदिवासी बहुल परती-कुशवानी पंचायत भवन में संचालित यूनियन बैंक शाखा का आइएफएससी कोड काम नहीं कर रहा है, जिससे खाताधारकों को काफी परेशानी हो रही है. बैंक के करीब 800 खाताधारक गूगल-पे, फोन-पे और पेटीएम जैसी ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. खाताधारक संतोष कुमार, रीना देवी, गीता देवी और आशीष कुमार ने बताया कि खाता खुलवाये एक वर्ष से अधिक समय हो गया है, लेकिन आइएफएससी कोड सक्रिय नहीं होने के कारण न तो समूह लोन मिल पा रहा है और न ही ऑनलाइन लेन-देन संभव हो पा रहा है. खाताधारकों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बैंक के इमेल आइडी पर शिकायत की गयी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला. परेशान होकर कई ग्राहक अपने खाते बंद करवाने बैंक पहुंच रहे हैं. वहीं यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है, लेकिन अब तक तकनीकी खामी दूर नहीं की जा सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola