सुलझा लिया गया एक दशक से चल रहा भूमि विवाद

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
सुलझा लिया गया एक दशक से चल रहा भूमि विवाद

सुलझा लिया गया एक दशक से चल रहा भूमि विवाद

विज्ञापन

धुरकी.

धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव के सूर्य मंदिर से जुड़ा एक दशक से अधिक पुराना भूमि विवाद थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार की पहल पर सुलझा लिया गया. यह विवाद गांव के प्रसिद्ध प्रजापति एवं उनके परिवार तथा स्थानीय ग्रामीणों के बीच सूर्य मंदिर को लेकर करीब 15 वर्षों से चला आ रहा था. विदित हो कि इस विवाद को लेकर पहले भी तीन बार भूमि मापी की जा चुकी थी. वहीं दोनों पक्षों के बीच तीन बार कानूनी कार्रवाई भी हो चुकी थी, लेकिन समाधान नहीं निकल पा रहा था. इधर थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार की सूझबूझ से इस लंबे समय से चला आ रहा विवाद शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया. थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को सूर्य मंदिर, बीरबल परिसर के पास बुलाकर एक बैठ�� की. इस बैठक में दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का समाधान निकालते हुए आपसी सहमति से भूमि सीमा का निर्धारण किया गया.

सबके सहयोग से हुआ समाधान : थाना प्रभारी ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला काफी दिनों से लंबित चला आ रहा था, जिसका निपटारा पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, प्रखंड प्रमुख अजय साह, स्थानीय मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, नंद किशोर यादव, सूर्य मंदिर बीरबल के अध्यक्ष देवराज प्रजापति, सीताराम चंद्रवंशी, भोला साव, नगीना साव व बिंदेश्वरी भुइयां के सहयोग से करा लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola