झाविमो का चक्का जाम 18 को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2017 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

बंशीधर नगर : झाविमो गोड्डा, गोला, बड़कागांव व खूंटी में राज्य सरकार द्वारा अपनाये गये दमनकारी नीति के खिलाफ आगामी 18 मई को राज्यव्यापी चक्का जाम का अाह्वान किया है. उक्त बातें झाविमो कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता मे पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कही. उन्होंने कहा कि पार्टी गढ़वा जिला […]
विज्ञापन
बंशीधर नगर : झाविमो गोड्डा, गोला, बड़कागांव व खूंटी में राज्य सरकार द्वारा अपनाये गये दमनकारी नीति के खिलाफ आगामी 18 मई को राज्यव्यापी चक्का जाम का अाह्वान किया है.
उक्त बातें झाविमो कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता मे पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कही. उन्होंने कहा कि पार्टी गढ़वा जिला में जिला मुख्यालय तथा बंशीधर नगर में चक्का जाम करेगा. उन्होंने कहा कि आठ सूत्री मांगों को लेकर पार्टी 16 मई को मशाल जुलूस निकाल कर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रकट करेगा. प्रेसवार्ता मे पार्टी के सीताराम जायसवाल, कृष्णा रागी, नइम खलीफा, उमाशंकर प्रसाद, सुनील प्रसाद, धुरकी प्रखंड प्रमुख विनोद कोरवा, कमला सिंह, सुरेश प्रसाद सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




