चांद मल्टी मीडिया और ओके स्टार की टीम सेमीफाइनल में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2017 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : संजीवनी स्वयं सेवी सेवा संस्था के तत्वावधान में स्थानीय बालिका उवि के मैदान में आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजान-8 के शनिवार को खेले गये दो क्वार्टर फाइनल मैच में चांद मल्टी मीडिया और ओके स्टार क्रिकेट क्लब की टीम अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. पहला क्वार्टरफाइनल […]
विज्ञापन
गढ़वा : संजीवनी स्वयं सेवी सेवा संस्था के तत्वावधान में स्थानीय बालिका उवि के मैदान में आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजान-8 के शनिवार को खेले गये दो क्वार्टर फाइनल मैच में चांद मल्टी मीडिया और ओके स्टार क्रिकेट क्लब की टीम अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. पहला क्वार्टरफाइनल मैच टंडवा क्रिकेट क्लब एवं चांद मल्टी मीडिया के बीच खेला गया. इसमें चांद मल्टी मीडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 129 रन बनाये. टीम की ओर से गोलू ने 26, रिपु 24 एवं केबी ने 23 रन बनाये. टंडवा की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि ने दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी टंडवा की टीम 11 ओवर में सभी विकेट खोकर 54 रन ही बना सकी. टीम की ओर से मिल्की ने सर्वाधिक 14 रन बनाये. चांद मल्टी मेडिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए टाइगर एवं रिपु ने दो-दो विकेट लिये. चांद मल्टी मीडिया के खिलाड़ी पवन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरा मैच स्वर्णरेखा क्रिकेट क्लब एवं ओके स्टार टीम के बीच खेला गया.
जिसमें ओके स्टार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाये. इसमें सौरभ ने 43 एवं अनुराग ने 14 रनों की पारी खेली. स्वर्णरेखा की ओर से गेंदबाजी करते हुऐ रिंकू ने दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी स्वर्णरेखा की टीम 12 ओवर में सात विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी.
टीम की ओर से दिलीप ने सर्वाधिक 18 रन बनाये. ओके स्टार की राजू एवं अनुराग ने दो-दो विकेट लिये. ओके स्टार के खिलाड़ी कुमार सौरभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर संतोष केशरी, मनोज सिन्हा मंगलमूर्ति तिवारी, संजय सिंह, रवि साहू, नीरज पाठक, पंकज दुबे, महेश चौधरी, किशोर कुमार, कालीचरण मेहता, शम्भू त्रिपाठी, हंसानंद स्वामी, उपेंद्र ठाकुर, पंकज दुबे, अंकित तिवारी, मिथिलेश झा, नंदलाल कुमार, नवनीत शुक्ला, राकेश सिंह,आनंद केशरी, आयुष प्रधान, मनोज पाठक, मकबूल आलम, प्रिंस सोनी ,आनंद श्रीवास्तव, पुष्परंजन, शैलेश सिंह, सचितानंद धर दुबे, आशुतोष चौबे, बबलू तिवारी मनोज तिवारी, सुशांत चौबे, प्रिंस खान, संतोष कश्यप, राहुल तिवारी, रवि कुमार, विकश केशरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




