पासवान विकास परिषद फरजी संगठन है
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2017 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : अखिल झारखंड दुसाध महासभा की जिला कमेटी की एक बैठक पिपराकला स्थित रोहित निवास में रामजी पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में कहा गया कि संस्था की ओर से काफी दिनों से समाज हित में कार्य किये जा रहे हैं. बैठक में कहा गया कि पूर्व से कार्यरत पासवान विकास परिषद […]
विज्ञापन
गढ़वा : अखिल झारखंड दुसाध महासभा की जिला कमेटी की एक बैठक पिपराकला स्थित रोहित निवास में रामजी पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में कहा गया कि संस्था की ओर से काफी दिनों से समाज हित में कार्य किये जा रहे हैं. बैठक में कहा गया कि पूर्व से कार्यरत पासवान विकास परिषद का नाम बदलकर अखिल झारखंड दुसाध महासभा कर दिया गया है़ इसका निबंधन भी करा लिया गया है़ यह संगठन पूरे झारखंड में सक्रिय है़
उन्होंने वर्तमान में चल रहे पासवान विकास परिषद को फर्जी बताते हुए कहा कि इसमें बाहरी लोग अपने आप को पासवान जाति का बताकर 28 को सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के पासवानों को धोखा देकर राजनीतिक लोग राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने संगठन को पूरी तरह से फर्जी बताया है़
उन्होंने समाज के लोगों से कहा है कि वे इससे सतर्क रहें. इस अवसर पर दशरथ पासवान, राजेंद्र पासवान, रामजी पासवान, रामचंद्र पासवान, लक्ष्मण पासवान, रामनरेश पासवान, हरिदेव पासवान, सुनील पासवान, बैजनाथ पासवान आदि उपस्थित थे़ बैठक की अगली तिथि 21 मई को रखी गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




