महात्मा बुद्ध के मार्ग पर चलें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 May 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गायत्री परिवार गढ़वा द्वारा बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तपोभूमि निमिया स्थान में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भगवान महात्मा बुद्ध की विशेष पूजा की गयी. बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गायत्री परिवार के प्रचारक संतन मिश्र ने कहा कि आज का दिन काफी […]
विज्ञापन
गढ़वा : गायत्री परिवार गढ़वा द्वारा बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तपोभूमि निमिया स्थान में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भगवान महात्मा बुद्ध की विशेष पूजा की गयी. बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गायत्री परिवार के प्रचारक संतन मिश्र ने कहा कि आज का दिन काफी महत्व का दिन है. बुद्ध पूर्णिमा को काफी पवित्र दिन माना जाता है. आज ही के दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था तथा आज ही उन्हें बोधगया में ज्ञान प्राप्ति हुई थी़
ज्ञान प्राप्ति के पश्चात भगवान बुद्ध ने भारत सहित पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा का मार्ग बताया. उस समय उसकी उपयोगिता को देखते हुए दुनिया के कई देशों में बौद्ध धर्म का तेजी से प्रचार हुआ़
उन्होंने कहा कि आज विश्व की जो परिस्थिति बनी है, उससे निजात दिलाने के लिये भगवान बुद्ध के उपदेश को आत्मसात करना होगा़ उनके सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति आ सकती है. इसी तरह गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर युग परिवर्तन का संदेश दिया है़
इस दौरान गायत्री परिजनों ने गायत्री परिवार के सप्त सूत्री आंदोलन को चलाने का संकल्प लिया. इस दौरान लायंस ऑसम के अध्यक्ष कंचन साहू और उनकी पत्नी शोभा साहू ने गायत्री मंत्र की दीक्षा ग्रहण की. इस दौरान उन्हें गुरु के महत्व एवं गायत्री मंत्र की साधना के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी़ कार्यक्रम में एक बच्चे का नामकरण संस्कार कराया गया.
इस अवसर पर संरक्षक बसन्त लाल गुप्त, मुख्य ट्रस्टी बनारसी पांडेय, नरेंद्र सिंह, रणजीत केशरी, अशोक प्रसाद, सत्येंद्र मेहता, अनीता देवी, शोभा पाठक, संगीता देवी, पूनम चौबे, पूनम उपाध्याय, ममता चौबे, भारती देवी, सुनंदा दूबे, नीलम शर्मा सहित काफी परिजन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




