जनभावना के विपरीत काम कर रही है सरकार : सूरज

Published at :11 May 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
जनभावना के विपरीत काम कर रही है सरकार : सूरज

झाविमो जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता की 18 मई को पूरे राज्य में चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा गढ़वा : सत्ता के नशे में चूर भाजपा की सरकार लाठी और बंदूके के बल पर राज करना चाहती है़ यही कारण है कि आम जन अपने हक व माटी को बचाने के लिये राज्य भर में आंदोलित है़ […]

विज्ञापन
झाविमो जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता की
18 मई को पूरे राज्य में चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा
गढ़वा : सत्ता के नशे में चूर भाजपा की सरकार लाठी और बंदूके के बल पर राज करना चाहती है़ यही कारण है कि आम जन अपने हक व माटी को बचाने के लिये राज्य भर में आंदोलित है़
उक्त बातें झाविमो के जिलाध्यक्ष सुरज कुमार गुप्ता ने बुधवार को जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही़ उन्होंने कहा कि बड़कागांव, गोला और खूंटी के गोलीकांडी तथा गोड्डा में जबरदस्ती किसानों की खेती लायक जमीन छीन कर अडाणी को देने के लिये यह सरकार कानून को ताक पर रख दी है तथा जन भावना के विपरीत काम कर रही है़
विरोध करने पर आम जन व किसानों पर फर्जी मुकदमा लादकर उन्हें जेल में डाल दिया जा रहा है़ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के एक-एक जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झाविमो जनता के साथ खड़ा है़ 18 मई को पूरे राज्य में चक्का जाम आंदोलन की घोषणा पार्टी के केंद्रीय कमेटी द्वारा की गयी है़ उन्होंने कहा कि चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने के लिये नवादा मोड़ स्थित जिला कार्यालय में 14 मई को 10 बजे दिन से जिला कार्यसमिति की बैठक रखी गयी है़ इसमें सभी प्रखंड अध्यक्ष व प्रमुख नेतागण उपस्थित रहेंगे़
उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य में स्थानीय नीति इस तरह से लागू नहीं की गयी है जो राज्य को दो भागों में बांट दिया गया हो़ उन्होंने जिले के सभी मालवाहक वाहन के मालिक, बस, व्यवसायी, बुद्धिजीवी एवं शिक्षित युवाओं से सड़क पर उतरकर आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है़ प्रेसवार्ता में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो नेसार एवं जिला सचिव बसंत पासवान उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola