फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और रेडरोज स्पोर्ट्स अगले चक्र में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2017 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा. संजीवनी स्वयं सेवी सेवा संस्थान के तत्वाधान में स्थानीय बालिका उवि के मैदान में आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजान-8 के रविवार को खेले गये दो लीग मैच में रेडरोज स्पोर्ट्स शाहपुर और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सिददे की टीम ने अपने-अपने विपक्षियों को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच […]
विज्ञापन
गढ़वा. संजीवनी स्वयं सेवी सेवा संस्थान के तत्वाधान में स्थानीय बालिका उवि के मैदान में आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजान-8 के रविवार को खेले गये दो लीग मैच में रेडरोज स्पोर्ट्स शाहपुर और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सिददे की टीम ने अपने-अपने विपक्षियों को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच न्यू स्मार्ट लुक क्रिकेट क्लब गढवा व रेडरोज स्पोर्ट्स क्लब शाहपुर के बीच खेला गया. जिसमें न्यू स्मार्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट खोकर 116 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी रेडरोज की टीम 12 ओवर में आठ विकेट खोकर मैच जीत लिये. रेडरोज के खिलाड़ी शाहबूब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
वहीं टूर्नामेंट का दूसरा मैच चैलेंजर क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जवाबी पारी खेलने उतरी फ्रेंड्स की टीम 11 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया. चैलेंजर के मोनू को अतिथियों द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस अवसर शौकत खान,राजकुमार सोनी,एनबी शुक्ला, कमलेश दुबे, मिथिलेश झा, भरत जी, नंदलाल कुमार, नवनीत शुक्ला, राकेश सिंह, मनोज तिवारी, शंभु त्रिपाठी,आयुष प्रधान, मनोज पाठक, मकबूल आलम, प्रिंस सोनी, शुशांत चौबे, प्रिंस खान,संतोष कश्यप, श्याम कमलापुरी, अजय भारती, धनंजय सिंह, मो एनाम, शेखर सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




