कपड़ा बैंक को मिल रहे हैं पुराने कपड़े दान में

Published at :09 Apr 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
कपड़ा बैंक को मिल रहे हैं पुराने कपड़े दान में

गढ़वा : शहर के कचहरी रोड स्थित शहीद आशीष तिवारी नि:शुल्क कपड़ा बैंक में शहर के लोगों द्वारा पुराने कपड़ा दान करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है़ यह समाजसेवा के क्षेत्र में शुभ संकेत कहा जा रहा है़ उल्लेखनीय है कि उक्त कपड़ा बैंक के द्वारा अबतक 20 हजार गरीबों के बीच पुराने कपड़े […]

विज्ञापन

गढ़वा : शहर के कचहरी रोड स्थित शहीद आशीष तिवारी नि:शुल्क कपड़ा बैंक में शहर के लोगों द्वारा पुराने कपड़ा दान करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है़ यह समाजसेवा के क्षेत्र में शुभ संकेत कहा जा रहा है़ उल्लेखनीय है कि उक्त कपड़ा बैंक के द्वारा अबतक 20 हजार गरीबों के बीच पुराने कपड़े का वितरण किया जा चुका है़

इसके संचालक युवा समाजसेवी शौकत खान ने बताया कि शहर के लोगों के द्वारा काफी सहयोग उन्हें प्राप्त हो रहा है़ शनिवार को शहर के सहिजना निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ बुल्लू बाबू ने अपने घर बुलाकर अपने पुराने कपड़े दिये़ वहीं शहर के मेन रोड निवासी दयानंद सोनी ने दो बोरे कपड़े अपनी वृद्ध मां के साथ कपड़ा बैंक पहुंचे और कपड़ा दिया़

इस मौके पर वृद्ध महिला ने कहा कि उक्त कपड़ा तो उनका बेटा भी लाकर दे सकता था, लेकिन वे कपड़ा बैंक देखने आयी हैं और इसके संचालक को आशीर्वाद देने आयी हैं कि उनके द्वारा इस तरह का कार्य किया जा रहा है़ शौकत खां ने बताया कि लगातार गरीबों के बीच कपड़ा बैंक से कपड़ा का वितरण किया जा रहा है़ साथ ही उन्होंने शहर के लोगों से अपील किया है कि वे पुराना कपड़ा दान कर पुण्य के भागीदार बने़ं

रूटीन के अनुसार पढ़ाई करने पर दिया बल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola