बीडीओ हफ्ते भर में बैंक खाता आधार कार्ड से जोड़ें : उपायुक्त

Published at :09 Apr 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ हफ्ते भर में बैंक खाता आधार कार्ड से जोड़ें : उपायुक्त

आधार लिंक के माध्यम से योजनाओं के भुगतान के लिए हुई समीक्षा बैठक बंशीधर नगर : जिला उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने शनिवार को नगरउंटारी अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न योजनाओं का आधार लिंक के माध्यम से भुगतान के लिए समीक्षा बैठक की. उपायुक्त के साथ बैठक में जिला समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति विभाग, कल्याण […]

विज्ञापन

आधार लिंक के माध्यम से योजनाओं के भुगतान के लिए हुई समीक्षा बैठक

बंशीधर नगर : जिला उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने शनिवार को नगरउंटारी अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न योजनाओं का आधार लिंक के माध्यम से भुगतान के लिए समीक्षा बैठक की. उपायुक्त के साथ बैठक में जिला समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग व शिक्षा विभाग के पदाधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में विभिन्न विभागों के सभी तरह के पेंशन तथा खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुक, मनरेगा मजदूर, छात्रवृत्ति लाभुकों के बैंक खाता एक सप्ताह के
अंदर आधार कार्ड से जोड़ने का निर्देश बीडीओ को दिया. सभी तरह के भुगतान बैंक के माध्यम से किये जाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा के तहत लगाये जाने वाले शिविरों व स्वयं सेवकों की उपस्थिति पर भी जानकारी ली. सभी पंचायतों को फार्म उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारणों पर बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा.
काम नहीं करने वाले स्वयं सेवकों को हटाने का निर्देश दिया और कहा कि प्रत्येक स्वयं सेवक एक गांव की जिम्मेदारी लें. सामाजिक सुरक्षा व मनरेगा में डीबीटी करने के लिए स्वयं सेवकों को दो से तीन दिनों के अंदर फार्म जमा कर एसडीओ कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को भी दो तीन दिनों के अंदर डीबीटी के लिए बैंक खाता केा आधार से जोड़ने का समय दिया. कहा कि 90 प्रतिशत बच्चों का नामांकन हो जाना चाहिए.
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, लक्ष्मी लाड़ली योजना व विवेकानंद प्रोत्साहन योजना का रिपोर्ट प्रत्येक महीने देने का भी निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी डीलरों व प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर सभी कार्डधारियों के प्रत्येक सदस्य का आधार नंबर जमा कराने तथा मुख्य सदस्य का बैंक खाता आधार से जोड़ने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने सेविका सहायिका व पंचायत सेवक को निर्देश देते हुए कहा कि जिनके घरों में शौचालय नहीं है, एक सप्ताह के अंदर शौचालय का निर्माण प्रारंभ करायें. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था हो. धुरकी प्रखंड के बीआरपी तथा सीआरपी के कार्यों की भी समीक्षा उपायुक्त ने किया. डीबीटी के लिए अभी तक खाता संख्या नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त करते किया और कहा कि वहां के बैंक से संपर्क कर बीडीओ इस समस्या का निदान करें. शिविर लगा कर सभी का आधार बनवायें.
केतार प्रखंड़ को ओडीएफ सर्टिफिकेट देने का समय निर्धारित करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन राम, अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, नगरउंटारी बीडीओ मुरली यादव, भवनाथपुर बीडीओ विशाल कुमार, अंचलाधिकारी वैभव कुमार सिंह सहित सभी प्रखंड़ों के बीडीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola