कायम है हिंदू-मुसलिम एकता की मिसाल : सदर जैनुल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2017 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

मुसलिम युवा मंच के तत्वावधान में मझिआंव मोड़ पर रामभक्तों के लिए लगाया गया स्टॉल गढ़वा : रामनवमी को लेकर शहर के मझिआंव मोड़ पर मुसलिम युवा मंच के तत्वावधान में जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिये स्टॉल लगाया गया़ जहां राहगिरों व जुलूस में शामिल लोगों को मीठा खिलाकर शीतल जल पिलाया गया़ इस […]
विज्ञापन
मुसलिम युवा मंच के तत्वावधान में मझिआंव मोड़ पर रामभक्तों के लिए लगाया गया स्टॉल
गढ़वा : रामनवमी को लेकर शहर के मझिआंव मोड़ पर मुसलिम युवा मंच के तत्वावधान में जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिये स्टॉल लगाया गया़ जहां राहगिरों व जुलूस में शामिल लोगों को मीठा खिलाकर शीतल जल पिलाया गया़ इस स्टॉल का उदघाटन सदर जैनुलअबाद्दीन खान उर्फ मेदिनी खान एवं मुसलिम युवा मंच के अध्यक्ष मो नूर आलम उर्फ भोलू बाबू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया़ उक्त लोगों ने कहा कि गढ़वा में हिंदू-मुस्लिम एकता वर्षों में कायम है़ इसे हम इसी तरह आगे बढ़ाता रहे और समाज में एकजुटता कायम रखें.
चाहे हिंदू का त्योहार हो या मुसलिम का त्योहार हो, हम दोनों एक-दूसरे के त्योहारों में इसी तरह कदम-कदम पर साथ खड़े रहकर अपने जवाबदेही व जिम्मेवारियों को निभाते रहें. उक्त लोगों ने कहा कि रामनवमी का त्योहार में वे सब भी शामिल हैं. मौके पर मुस्लिम युवा मंच के सचिव शमशीर आलम, संरक्षक इस्लाम कुरैशी, अब्दुल खालिद कुरैशी, नसीर खां, जहान अंसारी, अब्दुल जब्बार उर्फ भोलाजी, गुड्डू खान, कमाल खां, ऐनुल अख्तर खां, जहीर अंसारी, शेख रंगसाज, अब्दुल खालिद, गोल्डेन अंसारी, सनि चंद्रवंशी, आजसू नेता विजय ठाकुर, वार्ड पार्षद पूनम चंद कांस्यकार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




